भदेश्वरनाथ मंदिर में पुलिस कर्मियों ने फल ड्रेस रिहर्सल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विषम परिस्थितियों में धार्मिक, औद्योगिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बुधवार को भदेश्वरनाथ मंदिर में पुलिस कर्मियों न पूर्वाभ्यास किया।
फुल ड्रेस रिहर्सल के क्रम में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में एएसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में मंदिर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई। आसपास सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संंबंधित चौकी प्रभारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए।
विषम परिस्थितियों में भदेश्वरनाथ धाम के संवेदनशील स्थानों सोनूपार चौराहा, मोहटा पुलिस, जेल गेट चौकी के पास, डारीडीहा चौराहा, सैनिक तिराहा, देवराव मोड़, मंदिर प्रवेश द्वार, परिसर के अंदर लोहे के बैरिकेटिंग , मंदिर के गर्भ गृह के पास व्यापक व्यवस्था एवं वाहनों का डायवर्जन कराने कराने का रिहर्सल किया गया।
इस मौके पर कोतवाली, पुरानी बस्ती, लालगंज, वाल्टरगंज, नगर, मुण्डेरवा, कलवारी, दुबौलिया, रुधौली, गौर, पैकोलिया थाने की सशस्त्र पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल किया। एसपी ने बताया कि जिले के साथी प्रमुख धर्मस्थलों की सुरक्षा के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत यह पूर्वाभ्यास कराया गया। इसमें पुलिस के अलावा अन्य गांव व सेक्टर की टीमों ने हिस्सा लिया।