पुरानी बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के बाद आगामी त्योहारों को देखते हुए बस्ती रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को स्टेशन परिसर और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों तथा भीड़ के बीच यात्रियों की चेकिंग की गई। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की।
बस्ती स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महाप्रबंधक के निर्देश पर चल रहे पैसेंजर अवेयरनेस कैंपेन के तहत वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर महेंद्र सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य निरीक्षक हरिशंकर ने यात्रियों, रेलवे और कांट्रैक्चुअल स्टाफ को जागरूक किया। यात्रियों से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और डस्टबिन का इस्तेमाल करने की अपील की गई।
साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया गया। अभियान में सुपरवाइजर अमरनाथ पाठक, कनिक कुमार, जगराम, महेंद्र, श्याम सुंदर, आशा देवी, मीना देवी, रेखा, गुड़िया, प्रभावती शर्मा, जयकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद