फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा बल मुस्तैद

Thu, 11 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
केडीसी में पोलिंग बूथ रवानागी स्थल का निरीक्षण करते डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौ
विज्ञापन
बस्ती। जिले की एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाता व उम्मीदवार खुद को सुरक्षित महसूूस करें, इसके पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की पुलिस के साथ एक कंपनी केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स (आईटीबीपी) और एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई है। जिले के दस निकायों में कुल 29 स्थानों बैरियर (चेक पोस्ट) बनाए गए हैं। जहां अवांछित तत्वों के अवागमन को रोका जाएगा। पुलिस चुनाव कार्यालय के मुताबिक प्रशिक्षणरत 250 सब इंस्पेक्टर, 150 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर, 1425 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा 645 होमगार्डों के जवानों को भी तैनात किया गया है। क्यूआरटी व थाने की मोबाइल टीम के अलावा डीएम-एसपी, एडीएम-एएसपी के साथ भी पुलिस टीम लगातार भ्रमण पर रहेगी। सभी सर्किल के सीओ भी अपनी टीम के साथ मतदान के दौरान सक्रिय रहेंगे।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए चेक पोस्ट पूरी तरह सक्रिय है। मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अराजक तत्वों पर सतर्क नजर रखी जा रही है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में किसी भी तरह से बाधा पहुंचाने वालों से पुलिस पूरी सख्ती के साथ निपटेगी।
विज्ञापन

-
थानों में दो-दो क्यूआरटी
- सभी थानों पर दो-दो क्यूआरटी (त्वरित कार्य बल) और एक थाना मोबाइल टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक क्यूआरटी में पांच-पांच पुलिस कर्मी शामिल हैं, जो सूचना के आधार पर त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालेंगे।
-
15 बूथों पर ड्रोन से निगरानी
- जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। अति संवेदनशील प्लस पांच मतदान केंद्रों के 15 पोलिंग बूथों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। साथ सभी बूथों की मतदान के दिन वेबकास्टिंग भी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें