फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

विज्ञापन
अस्थायी दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अग्निशमन अधिकारी फोटो स्रोत-संवाद
विज्ञापन
भानपुर। दीपावली को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों का अग्निशमन अधिकारी द्वितीय पशुपतिनाथ मिश्रा ने टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आग से बचाव के उपाय और कर्मचारियों की सतर्कता का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ने दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों को आग से बचाव के तरीके और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने त्योहार पर भीड़-भाड़ वाली जगहों में आतिशबाजी जलाने में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। इस दौरान आलोक कुमार, होमगार्ड कृष्णकांत पांडे सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे। अधिकारी ने कहा कि थोड़े से लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए दुकानदार और आमजन सुरक्षा नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें