नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के सोधिया घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए थाना प्रभारी विश्व मोहन राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घाट पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। आगामी त्यौहारों को देखते हुए यह निरीक्षण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं, गतिविधियों और भीड़ प्रबंधन की स्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से संबंधित सभी पहलुओं पर ध्यान दिया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से घाट पर अनुशासन कायम रहेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। संवाद