बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने जिले भर में तत्काल प्रभाव से 15 जून तक धारा 144 लागू कर दिया है। बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल चुनाव के लिए जनहित में यह आदेश प्रभावी रहेगा। कहा कि जिले में 25 मई को मतदान व चार जून को मतगणना कराई जाएगी।
इस दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह आदेश लागू किया गया है। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रतिबंधित, अवैध अस्त्र-शस्त्र जैसे आग्नेयास्त्र, बंदूक, पिस्टल, राइफल, रिवाल्वर, तलवार, कटार आदि लेकर नहीं चल सकता है। लाइसेंसी भी खुलेआम शस्त्र लेकर नहीं चल सकेंगे। पांच या उससे अधिक व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र नहीं हो सकते हैं। सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद