मुंडेरवा। समितियों पर अब भी खाद की किल्लत बरकरार है। मनिकौरा कला में स्थित बी- पैक्स सहकारी समिति पर खाद के लिए सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई। यहां 11 बजे तक सचिव नहीं पहुंचे। किसान रामकेश, मिट्ठू प्रसाद, पल्टू सिंह, दिलीप, संजय, राज जी शर्मा आदि ने बताया कि सचिव ने एक दिन पहले बुधवार काे ही कागजात जमा करा लिए थे। बृहस्पतिवार को खाद बांटने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद समिति पर ताला लगा हुआ है। जबकि बारिश न होने के कारण फसल को खाद की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। खाद न मिलने से फसल प्रभावित हो रही है। संवाद