फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांप देख मोड़ी बाइक, हादसे में दंपती समेत तीन घायल

Fri, 22 Aug 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुल से पहले बृहस्पतिवार को सांप देख बाइक मोड़ते ही दूसरी बाइकों से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं। महिला के सिर के पिछले हिस्से में 18 टांके लगाने पड़े। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के बखिरा थानाक्षेत्र के देवकाली निवासी 28 वर्षीय सूरज अपनी 26 वर्षीय पत्नी नीलम के साथ साढू के यहां गौर थाना क्षेत्र के अईला बढ़नी गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। लौटते समय दोपहर करीब 1:30 बजे भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुल के पहले सड़क के बीच सांप आ गया। उसने अपनी बाइक दूसरी तरफ मोड़ी तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। सड़क पर गिरकर पति-पत्नी घायल हो गए।
पीछे टैंपो से आ रहे अन्य रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी की हालत गंभीर देख उसे अस्पताल पहुंचाया। सूरज को अकेला पाकर दूसरे बाइक सवार ने हेलमेट से पीटने लगा और मोबाइल भी छीन लिया। घटना की सूचना पाकर सोनहा थाने से पहुंची पुलिस ने घायलों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें