मानिकचंद। साऊंघाट ब्लॉक सभागार में बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ग्राम सचिवों और तकनीकी सहायकों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। लोहटी, केशवारा, छितही प्रहलाद व गाऊंखोर समेत चार ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य शुरू न करने पर सचिवों को फटकार लगाई।
बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र व आरईडी विभाग से जिन ग्राम पंचायत में कार्य चल रहा हैं, वहां के ग्राम पंचायत के राज्य वित्त का जो अंश देना है, उसे एक सप्ताह के अंदर ग्राम सचिव व प्रधान देना सुनिश्चित करें। बीडीओ ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त, 15 वॉ वित्त का पैसा खाते में पड़ा हुआ है। वह ग्राम सचिव 20 जून तक प्रत्येक दशा में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य करा कर पैसे को खत्म करें। सात ग्राम पंचायतों में रिक्त अंत्योदय कार्ड के सापेक्ष लाभार्थियों का चयन हुआ है। शेडयूल के अनुसार 15 से 21 जून तक खुली बैठक करके चयन प्रक्रिया पूर्ण कराएं। एडीओ पंचायत नंदलाल राम, राकेश पांडेय, मनोज वर्मा, लालजी कन्नौजिया, राशिद खान आदि मौजूद रहे।