फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सचिवों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Thu, 08 Feb 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन की ओर से गबन का आरोप लगाने पर नाराज समितियों के सचिवों ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सचिवों व समितियों के प्रभारियों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आशीष श्रीवास्तव को पत्र देकर आगे से जिला सहकारी बैंक की ओर से प्रायोजित सभी कार्यों का कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




उप्र संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संरक्षक अयोध्या प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय व महामंत्री राम शरन चौधरी ने संयुक्त रूप से पत्र जारी करते हुए कहा है कि चेयरमैन ने मंडल की 289 समितियों समेत पीसीएफ के जिला प्रबंधक व अन्य उच्च अधिकारियों पर धन के गबन का आरोप लगाया है। बिना प्रमाण के गबन का आरोप का संगठन निंदा करता है और जब तक आरोप लिखित रूप से वापस नहीं लिया जाता है, तब तक बैंक की ओर से आयोजित कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने इसके लिए डीएम समेत अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें