फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक चोरी के मामले में केस दर्ज करने का आदेश

Thu, 08 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसीजेएम द्वितीय अर्पिता यादव की अदालत ने ट्रक चोरी प्रकरण में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। नगर थाना क्षेत्र के अभिलाष सिंह निवासी बेलाड़ी ने अधिवक्ता राजेश विक्रम सिंह के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल किया। कहा कि 12 दिसंबर 2021 को ट्रक की सर्विस कराकर चालक अनिल सिंह अयोध्या जा रहे थे। छावनी थाना क्षेत्र में ट्रक में कुछ खराबी आ गई। चालक सूचना देने गांव आ गया। अगले दिन ट्रक गायब मिला। इस मामले में थाने पर सूचना दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायाधीश ने मामले के तथ्य एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी छावनी को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश ने इस मामले में सात दिनों के आख्या तलब की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें