बनकटी ब्लॉक में विरोध जताते ग्राम पंचायत सचिव स्रोत संगठन
बस्ती। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सोमवार को भी सचिवों का प्रदर्शन जारी रहा। ब्लॉकों में एप के जरिये हाजिरी का विरोध करते हुए अपना-अपना डोंगल एडीओ पंचायत को सौंप दिया। इससे कामकाज ठप रहा। बनकटी संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों ने आनलाइन हाजिरी के विरोध में 15 वें दिन एडीओ पंचायत आशूतोष पटेल को डोंगल सौंपकर विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष पटेल ने बताया प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
भानपुर संवाद के अनुसार रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों ने आनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन किया। आदर्श पांडेय व जयेंद्रलाल के नेतृत्व में प्रभारी एडीओ पंचायत महेंद्रनाथ को डोंगल सौंपा। विभागीय व्हाटसप ग्रुप से लेफ्ट हो चुके हैं। सल्टौआ संवाद के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आह्वान पर सचिवों ने ब्लॉक पर प्रदर्शन कर एडीओ पंचायत को डोंगल सौंपा।
जिलाध्यक्ष अमर नाथ गौतम ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष अरूणेश पाल, अखिलेश शुक्ल, आनुरोध श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, विनोद यादव, सिराज, शकील, किशन आदि मौजूद रहे। मानिकचंद संवाद के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी के समन्यवक समिति के आह्वान पर ब्लॉक पर प्रदर्शन कर सचिवों ने एडीओ पंचायत सुभाष चन्द को डोंगल सौंपकर विरोध जताया।