फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को दूसरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर सुधार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हाईस्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को इम्प्रूवमेंट परीक्षा में एक विषय में सुधार का अवसर मिलेगा, जबकि कंपार्टमेंट के तहत अनुत्तीर्ण दो में से एक विषय की परीक्षा दी जा सकेगी। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए केवल कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान रखा गया है। इसमें मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्र एक अनुत्तीर्ण विषय में परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 256.50 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए 306 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन पूरा करने के बाद उसकी प्रति और चालान की मूल रसीद निर्धारित समय सीमा के भीतर परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को पंजीकृत डाक से भेजनी होगी। परिषद के अनुसार जिन परीक्षार्थियों के लिखित और प्रयोगात्मक दोनों भागों में अंक कम हैं, उन्हें दोनों परीक्षाओं में सम्मिलित होना होगा। वहीं केवल एक भाग में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उसी भाग की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत तिथियां बाद में अलग से जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें