फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल ड्रेस की रकम गबन का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बच्चों की स्कूल ड्रेस व जूते-मोजे के लिए आई रकम निकालकर बंदरबांट करने के दूसरे आरोपी को भी कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी प्रधानाध्यापक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। इस संबंध में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने केस दर्ज कराया था। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी राम उजागिर पांडेय को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गौर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरीखाला के 151 बच्चों का विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में पैसा आया था। 11 जुलाई 2019 को 43 हजार 300 रुपये और दो सितंबर को 22 हजार 650 रुपये आए। जिसे ड्रेस करने वाली संस्था के खाते में ट्रांसफर होना था। मगर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव व प्रधानाध्यापक राम लखन दुबे और समिति के अध्यक्ष राम उजागिर पांडेय ने मिलकर उक्त रकम निकालकर गबन कर लिया। तत्कालीन ग्राम प्रधान उमेश चंद्र की शिकायत पर जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक राम लखन दुबे को निलंबित कर दिया गया। थाने में तहरीर देने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तो प्रधान न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिए। न्यायालय के आदेश पर नौ फरवरी को कप्तानगंज पुलिस ने राम लखन दुबे और राम उजागिर पांडेय के खिलाफ गबन और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया। सात जुलाई को कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक राम लखन दुबे काे गिरफ्तार किया था। बुधवार को दूसरे आरोपी राम उजागिर पांडेय निवासी बैरीखाला को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें