फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालय की जमीन पर निर्माण कार्य एसडीएम ने रोका, ढहाए गए पिलर के ढांचे

विज्ञापन
गनेशपुर नगर पंचायत में निर्माण कार्य को लेकर अ​धिकारियों से वार्ता करते पूर्व विधायक दयाराम चौध
विज्ञापन
- नगर पंचायत गणेशपुर की तरफ से पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर बन रही थीं दुकान
विज्ञापन

- बीएसए के साथ पहुंचे एसडीएम सदर ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर की भूमि पर नगर पंचायत की तरफ से दुकान बनाने को लेकर विवाद बढ़ गया। रविवार को एसडीएम सदर के साथ बीएसए मौके पर पहुंचे। एसडीएम को बीएसए ने दिखाया कि नगर पंचायत की तरफ से जिस जमीन पर दुकान निर्माण कराया जा रहा है वह विद्यालय की है। एसडीएम ने निर्माण कार्य रोकवाते हुए जेसीबी से पिलर के ढांचे को तोड़वा दिया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि नगर पंचायत विद्यालय की भूमि की बजाय अपनी भूमि पर दुकान का निर्माण कराएं।
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि नगर पंचायत छह माह से विद्यालय की भूमि में दुकान का निर्माण कराना चाह रहा है। दो बार आयुक्त के यहां इस प्रकरण की सुनवाई हो चुकी है। अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इसके बावजूद नगर पंचायत ने दुकान का निर्माण शुरू करा दिया। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने दी। मौके पर वह एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक के साथ पहुंचे। एसडीएम ने जेसीबी से पिलर के तीन ढांचों को तोड़ दिया। वहीं एक हैंडपंप को भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनेशपुर नगर पंचायत के ईओ शिव सिंह ने बताया कि नगर पंचायत दुकान का निर्माण करा रही थी, जिस भूमि पर निर्माण हो रहा था, वह विद्यालय की भूमि है। इसकी जानकारी नहीं थी। एसडीएम सदर के निर्देश पर निर्माण रोक दिया गया है। डीएम अंद्रा वामसी के निर्देशानुसार दूसरी जगह चिह्नित कर दुकान का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें