फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नागरिकों से मिले एसडीएम, मतदाता बनने की हुई अपील

Wed, 05 Nov 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनगांवा आं​शिक में मतदाता बनने के लिए फार्म वितरित करते एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक।
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती सदर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक के नेतृत्व में सदर तहसील की निर्वाचन टीम ने शहर के बभनगांवा आंशिक बूथ संख्या 117 क्षेत्र में भ्रमण किया। मोहल्ला निवासी पं. सरोज मिश्र के आवास पर टीम ने नागरिकों से मुलाकात की। एसडीएम ने लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसमें आम जनमानस का सहयोग अपेक्षित है। सभी नागरिक खुद रूचि लेकर अपने बूथ का मतदाता सूची पारदर्शी बनाने में मदद करें। पं. सरोज मिश्र ने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा है कि भारत का प्रत्येक व्यस्क नागरिक मतदान अवश्य करें। इसीलिए चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाता है। नागरिकों को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने टीम को आश्वस्त किया कि उनके बूथ के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा। इसके लिए हम लोग जनजागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, आशुतोष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें