फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निजी क्षेत्र के बीज विक्रय केंद्रों पर छापा, तीन नमूने लिए

Wed, 05 Nov 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुंडेरवा ​स्थित बीज विक्रय केंद्र पर जांच करते डीएओ डॉ. बीआर मौर्य।
विज्ञापन
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को बीज विक्रय केंद्रों पर छापा मारा की। गुणवत्तापरक बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अलग-अलग बीज के तीन नमूने लिए गए। प्रयोगशाला में भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। डीएओ ने बताया कि मुंडेरवा में स्थित यथा-पाठक बीज भंडार पर छापेमारी की गई है। यहां से एचडी- 2967, डीबीडब्ल्यू- 187 एवं सरसों समेत तीन बीज के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीज विक्रेता अपने प्रतिष्ठान पर बीज स्टाॅक एवं वितरण रजिस्टर, कैश मेमो अवश्य तैयार रखेंगे। किसानों द्वारा क्रय किए गए बीजों की रसीद अवश्य देंगें। बीज के पैकेट में टैग अथवा लाॅट नंबर और लेबल के साथ-साथ कंपनी का नाम व पता जरूर होना चाहिए। रिसर्च बैराइटी के बीज की बिकी प्रतिबंधित है। उक्त के अतिरिक्त सभी थोक बीज विक्रेताओं/ कंपनी को निर्देशित किया गया कि जनपद में आपूर्ति बीज की सूचना प्रत्येक सप्ताह शनिवार को फार्म-डी पर भरकर कार्यालय में अवश्य उपलब्ध कराई जाए। समस्त थोक एवं फुटकर बीज विक्रेताओं द्वारा इन निर्देशों का पालन न करने की दशा में उनके विरुद्ध बीज नियंत्रण आदेश- 1983 एवं बीज अधिनियम की धारा-1966 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें