फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का जाना हाल

Sat, 25 Nov 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष दिन शनिवार को एसडीएम सदर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज में चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम का हाल जाना।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से मौजूद रहे और मतदाताओं का फार्म आदि भरवाने में सहयोग करें। प्रयास हो मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटि रहित हो, इसमें आमजन का सहयोग लिया जाए। मृतक मतदाताओं का सत्यापन करने के बाद सूची से उनका नाम निकलवाया जाए। इसके अलावा नए मतदाताओं को भी मतदाता बनने के लिए अवसर प्रदान किया जाए।
नाम संशोधन आदि के कार्य में भी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होेंने ने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को भी विशेष दिन है। सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से बूथ पर मौजूद रहेंगे। सुपरवाइजर लगातार भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें