बस्ती। गनेशपुर मंडल में मड़वानगर शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ नंबर 102, 103, 104, 105, 106, 107 एसआईआर फॉर्म भरवा कर जांच-पड़ताल करते जमा कराया गया।
कार्य की हकीकत जांचने के लिए सदर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक मौके पर पहुंचे। सभी बीएलओ से जानकारी ली। राजनीतिक दल संगठन के पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे। लेखपाल वीरेंद्र चौधरी, प्रधान से भी जानकारी ली। संयोजन गणेशपुर मंडल के दीपक उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, हरि नारायण शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, बृजभूषण पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद