रुधौली। रुधौली एसडीएम मनोज प्रकाश ने नगर पंचायत के बुद्धि बाजार पोखरे तथा सरघाट देवी मंदिर के तालाब पर बने छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारी प्रेम प्रकाश पटेल को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों ही घाटों पर श्रद्धालुओं के पानी में उतरने के लिए वैकल्पिक सीढ़ियां लगवाई जाएं तथा सुरक्षा के इंतजाम के लिए निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार रवि यादव के साथ कानूनगो संतोष शुक्ला, लेखपाल अर्पित सिंह, जगदीश यादव, प्रमोद चौधरी सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे। संवाद