फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्लेटफार्म पर गूंजते रहे छठ मइया के गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली बार यात्रियों को त्योहार पर शुभ भावना से जोड़ने और उनके सफर को सुहावना बनाने के लिए हुई पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती, गौर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रेलवे प्रशासन की ओर से इस बार कई नई पहल की गई। इस बार छठ के दौरान रेलवे स्टेशन पर छठ गीत गूंजते रहे। इस प्रसारण से स्टेशन पर खासकर महिला यात्रियों को गुनगुनाने पर विवश करता रहा।
जो न केवल यात्रियों के मन को छूने वाला अनुभव बरा रहा है। बल्कि बिहार की संस्कृति को भी जोड़ रहा है। छठ के चलते दिल्ली, मुंबई, पंजाब, चंडीगढ़, बंगलुरू जैसे शहरों से प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग अपने मूल निवास आ रहे। जहां परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए। यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इस बार भारतीय रेल ने इस प्रकार का प्रयोग पहली बार किया। जो यात्रियों को खूब पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रघुनाथ यादव ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा प्रणाली से छठ गीत के साथ यात्रियों का स्वागत पहली बार हो रहा है। प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन पहुंचते ही आनंद की अनुभूति होती रही। महिला यात्री सुनैना ने कहा कि छठ गीत के बोल इतने भावनात्मक होते हैं कि कोई भी सुनते ही खो जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए छठ मइया के गीतों का प्रसारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें