फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जानी अस्पताल की हकीकत

विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुधौली। 
विज्ञापन

सीएचसी पर शुक्रवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गले के दर्द का इलाज कराने एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती वहां पहुंच गए। सरकारी पर्चे के माध्यम से उन्होंने पहले अपना इलाज कराया। इसके बाद अस्पताल के हालात पर एक नजर डालने के लिए पड़ताल में जुट गए।
सबसे पहले वह पर्चा काउंटर पर ही पहुंचे और अभिलेख का निरीक्षण किया। यहां अभिलेखों के रख-रखाव को और बेहतर करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे एंटी स्नैक वेनम यानी सांप काटने की दवा की उपलब्धता जानी। मौके पर 34 किट पाए गए। सीएचसी प्रभारी अशोक चौधरी को अस्पताल परिसर की शौचालय सफाई के लिए निर्देशित किया। मिशन इंद्रधनुष की स्थिति की जानकारी लेते हुए ड्रेसिंग रूम और आकस्मिक कक्ष में 24 घंटे ड्यूटी के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उस समय नाराज हो उठे जब उनकी नजर अस्पताल परिसर में खड़े एक प्रचार वाहन पर पड़ी। जांच-पड़ताल के बाद एसडीएम थरौली स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किए। इसके बाद वह थरौली गांव में पहुंच गए। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थकों को आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए प्रचार करने की सलाह दी। यहां समर्थकों के साथ हनुमान के रूप में घूम रहे शख्स को नगर पंचायत के बाहर लाकर छोड़े। हिदायत भी द्री। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें