रुधौली। पंचायत निर्वाचन चुनाव के मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में तहसील सभागार में एसडीएम मनोज प्रकाश ने शनिवार को बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की।
एसडीएम ने कहा कि अंतरिम मतदाता सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित हो चुकी है। 24 से 30 दिसंबर के बीच में जो भी दावा और आपत्ति आएगा, उसका नियम अनुसार निस्तारण किया जाएगा। सूची में नाम घटने बढ़ने के काम पूरा करें।
इस काम में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ का सुपरवाइजर परकड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायक तहसीलदार नीरज सिंह, एडीओ पंचायत रमेश यादव, सतीश चंद्र गौतम, शैलेश त्रिपाठी, राम तीरथ, स्नेहा श्रीवास्तव, तुफैल अहमद, तबरेज आलम, अखिलेश कुमार सहित लोग मौजूद रहे।