फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूमि विवाद के मामले में एसडीएम ने की सुनवाई

Thu, 01 Feb 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त के निर्देश पर एसडीएम भानपुर ने मझौआ खजुरी के गाटा संख्या 288 में चल रहे विवाद का पटाक्षेप किया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर मामले की गहनता से जॉच की। इसके बाद आदेश दिया कि संबंधित गाटे में प्रतिवादी विनय कुमार के पक्ष में आधे रकबे का अंश निर्धारित किया जाए। इस मामले में हल्का लेखपाल ने 15 मार्च 2022 को ही अंश निर्धारण की रिपोर्ट प्रेषित कर दी थी। आयुक्त की पहल पर न्याय पाने के बाद प्रतिवादी विनय ने प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया है। बताया कि लंबे समय से उनके अंश को लेकर विवाद चल रहा था। जिसका पटाक्षेप हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें