फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिव मंदिरों में सुरक्षा के लिए एसडीएम ने लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सावन माह में तहसील क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों पर कांवड़ यात्रियों अथवा श्रद्धालुओं की ओर से किए जाने वाले जलाभिषेक के दौरान मंदिरों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। तहसीलदार पंकज गुप्ता को पूरे तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रामनगर कृष्ण मोहन यादव को प्रसिद्ध लोढेश्वर नाथ और बारहकोनी स्थित बारहकोणेश्वर मंदिर की जिम्मेदारी दी है। नायब तहसीलदार सोनहा पूजा वर्मा को महादेवा एवं बाराहक्षेत्र की उनके साथ राजस्व निरीक्षक शक्ति शरण यादव को भी लगाया गया है। राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला को बरगदवा और सेवईडीह में, राजस्व निरीक्षक शशिभूषण पाण्डेय, जनार्दन चौधरी और राम दुलारे को अपने सभी हल्का क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें