फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी

विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठने को लेकर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। दिल्ली, मुंबई, जम्मूतवी और अमृतसर समेत महानगरों को जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल में भी टिकट के लिए यात्रियों को जूझना पड़ रहा है। इसके चलते जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में बड़ी संख्या में यात्री खड़े होकर सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचते ही जनरल कोच में सवार होने और सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की की स्थिति बन रही है। भीड़ अधिक होने पर यात्रियों के बैठने को लेकर विवाद भी हो रहा है। ऐसे में कई बार जीआरपी को स्थिति संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। जनरल कोच में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।
मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में 22 सितंबर तक स्लीपर में 60 वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में पांच, सेकंड एसी में छह और फर्स्ट एसी में दो वेटिंग है। गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 62, थर्ड एसी में 12 और सेकंड एसी में पांच वेटिंग है।
विज्ञापन

अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 35, थर्ड एसी इकोनॉमी में 10, थर्ड एसी में 12, सेकंड एसी में 10 और फर्स्ट एसी में दो वेटिंग है। वहीं, दिल्ली जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 45 वेटिंग है। थर्ड एसी में 50 आरएसी, सेकंड एसी में पांच और फर्स्ट एसी में तीन वेटिंग चल रही है।
वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 30, थर्ड एसी इकोनॉमी में आठ, थर्ड एसी में पांच, सेकंड एसी में नौ और फर्स्ट एसी में चार वेटिंग है। जम्मूतवी जाने वाली गुवाहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस में 22 सितंबर तक स्लीपर और एसी श्रेणी में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। ट्रेन नो रूम चल रही है। इसके अलावा अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है।
देर से संचालित हुईं कई ट्रेनें : बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते सोमवार को आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से संचालित हुईं।
आम्रपाली एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 5:30 घंटे, अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 4:30 घंटे, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3:40 घंटे और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 2:30 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें