औद्योगिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू
विक्रमजोत। क्षेत्र के महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां में शुक्रवार को तीन दिवसीय गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य शांती पांडेय ने कहा कि इससे बच्चों में अनुशासन का विकास होता है। उन्हें सामाजिक दायित्वों के बारे में जानने का मौका मिलता है।
स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर संगीता प्रजापति प्रशिक्षुओं को बताया कि पढ़ाई के दौरान हर प्रकार की गतिविधियां सीखना जिंदगी को आसान बनाता है। ट्रेनिंग काउंसर विजय गौड़, शालिनी गुप्ता और हरिओम ने प्रशिक्षुओं को सेवा भाव, टोली विधि, ध्वज, शिष्टाचार, स्काउट के नियम एवं प्रतिज्ञा, प्रार्थना का महत्व और स्काउट के इतिहास के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की गाइड कैप्टन ने अनुशासन के बारे में जानकारी दी। दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, सुधीर शुक्ल, धरमपाल सिंह, पूजा पांडेय, कंचन, सोनाली सेन, सैजल आदि मौजूद रहीं।