फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्काउट गाइड ने किया टेंट निर्माण, डीआईओएस ने सराहा

Sat, 29 Apr 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 स्काउट भवन परिसर में स्काउट गाइड के शिविर का निरीक्षण करते मुख्यअतिथि।
विज्ञापन
बस्ती। स्काउट गाइड का तृतीय सोपान शिविर का समापन स्काउट भवन में शुक्रवार को हुआ। इस दौरान डीआईओएस डीएस यादव ने छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए टेंट का निरीक्षण कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। कहा कि स्काउट गाइड का देश में अपना अलग ही महत्व है।
विज्ञापन

स्काउट गाइड प्राकृतिक आपदा व अन्य कार्यक्रमों में लोगों की सेवा कर अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।इसमें सफल प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार के लिए अवसर प्राप्त होता है। शिविर में प्रतिभागियों की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन, टेंट पिचिंग, बिना बर्तन भोजन बनाने आदि का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, गाइड कमिश्नर नीलम सिंह, सचिव डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, प्रधानाचार्य विकास श्रीवास्तव, हरिराम बंसल, मुस्लिमा खातून, कुलदीप सिंह, सत्या पांडेय, संतोष सिंह, गाइड कैप्टन अलका पांडेय, अमृता सिंह, कुसुम लता मिश्रा, राजेश आर्या, भूपेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें