बभनान (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान-हरैया मार्ग स्थित किसान फिलिंग स्टेशन पूरा पैकोलिया से स्कार्पियो सवार युवक गाड़ी में डीजल डलवा कर दबंगई दिखाते हुए बिना भुगतान किए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पेट्रोल पंप के मैनेजर कृष्ण मुरारी सिंह ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 9:00 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो तेल भरवाने आई। चालक ने 4880 रुपये का डीजल भरने के लिए कहा। डीजल भरने के बाद सेल्समैन ने गाड़ी की टंकी का ढक्कन जैसे ही बंद किया, वैसे ही चालक बगैर पैसा दिए गाड़ी लेकर फरार होगा। थानाध्यक्ष पैकोलया धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद