फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 18 Jul 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज क्षेत्र के कटरी गांव के निकट बुधवार को दोपहर में गोरखपुर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो पेड़ से टकरा गई। स्काॅर्पियो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने यात्रियों को सुरक्षित किया। स्काॅर्पियो में चालक सहित तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


गोरखपुर शहर के रहने वाले आरके यादव अपनी स्कार्पियो से किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। दोपहर 2:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी गांव के निकट चालक को झपकी आ गई। जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना एनएचएआई टीम को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें