फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ताजिया जुलूस देखने गई दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट

Thu, 18 Jul 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मां के साथ बुधवार को दोपहर दो बजे ताजिया देखने जा रही थी, तभी रास्ते मे दुष्कर्म के आरोपियों ने फिर उसकी पिटाई कर दी। दुष्कर्म की धाराओं में केस पंजीकृत होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पैकोलिया थाने पहुंची एक गांव की युवती ने तहरीर दी कि वह ताजिए का जुलूस देखने जा रही थी तभी रास्ते में सहज जनसेवा केंद्र पर दुष्कर्म का आरोपी व उसका भाई मिल गया। आरोप है कि उसे रोककर करीब एक माह पहले दर्ज केस को सुलह कराने की धमकी देते हुए अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा और गला दबाकर जानमाल की धमकी दी है।
विज्ञापन



पीड़िता ने 112 डायल पुलिस को सूचना मौके पर दी। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया है कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें