सल्टौआ क्षेत्र के लौकी गांव मे लगी आग।
- फोटो : BASTI
घर में लगी आग, तीन बकरियाें सहित महिला झुलसी
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के लौकी गांव में बृहस्पतिवार की आधी रात एक छप्पर के घर में आग लग गई। इसमें तीन बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि आग पर काबू पाने के प्रयास में महिला झुलस गई। यह घटना लौकी गांव के मुस्ताक के घर हुई है।
बृहस्पतिवार रात पूरा परिवार सो रहा था। तभी करीब पौने 12 बजे अचानक छप्पर से आग की लपटें निकलने लगी। जब तक परिजनों की नींद खुली आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों की चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान घर में रखी पांच हजार की नकदी, कपड़े, राशन आदि आदि जल गए। घर में बंधी तीन बकरियों की भी झुलसने से मौत हो गई। वहीं, मुस्ताक की पत्नी समीउलनिशा आग बुझाने लगी तो वह झुलस गईं। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ में भर्ती कराया गया है। घटन की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल सीमा कुमारी भी शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचीं और मुआयना कर संपत्ति की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है। ग्राम प्रधान विश्वनाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित को तात्कालिक सहायता दी गई है। हल्का लेखपाल भी अपनी रिपोर्ट दिए हैं। नियमानुसार मदद भी मिलेगी।