फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर झुलसे सफाई कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर झुलसे सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन

महराजगंज। ड्यूटी के दौरान बिजली से झुलसे सफाई कर्मी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। देर शाम शव को गांव में लाया गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के रहने वाले ओम प्रकाश मिश्रा कप्तानगंज ब्लॉक के बघोड़ा गांव में सफाई कर्मी के रूप में तैनात थे। बृहस्पतिवार को दोपहर वह बघोड़ा गांव में सफाई करते समय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए थे। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान ओम प्रकाश मिश्रा (35 वर्ष) की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार की देर शव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें