फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या पुल पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विक्रमजोत/ महराजगंज। छावनी थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अयोध्या से स्कूटी से कस्तूरबा गांधी विद्यालय नवाबगंज जा रही थी। सरयू पुल पर एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे शिक्षिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के गड़हा गौतम निवासी शिक्षक राम कोमल सिंह की पुत्री सविता सिंह (45) की शादी छावनी थानाक्षेत्र के खेमराजपुर में हुई थी। सविता सिंह गोंडा के नवाबगंज ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में टीचर थीं। वह अयोध्या में रहती थीं। मंगलवार की सुबह वह अयोध्या से कस्तूरबा विद्यालय स्कूटी से जा रही थीं। सरयू पुल पर ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें