मृतक गोविन्द कुमार वर्मा की फाइल फोटो
पैकोलिया (बस्ती)। बभनान-हरैया मार्ग पर परसा तिराहे के पास शनिवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार एक युवक का रौंद दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगरग्रंट खुरेहना निवासी गोविंद कुमार वर्मा (33) पुत्र घूरे रिश्तेदारी में गया था। शनिवार को हसीनाबाद बाजार की तरफ से वह स्कूटी से घर लौट रहा था। सुबह करीब सवा 10 बजे परसा तिराहे से आगे पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने तेजी के साथ टक्कर मार दिया।
जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया है कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद