फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक में टक्कर के बाद स्कूटी में लगी आग

Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के गंगऊपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कलवारी। गंगऊपुर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूटी में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद कलवारी क्षेत्र की नेनुहांपुर निवासी शिखा पुत्री जवाहर लाल कुसौरा बाजार में एक स्कूल की छात्रा है। पढ़कर स्कूटी से घर जाते समय गंगऊपुर पेट्रोल के पास पीछे से आ रहे मोहम्मद कैफ निवासी चंदौली जिला संतकबीरनगर की बाइक, स्कूटी में टकरा गई। स्कूटी सड़क पर गिरकर धूं-धूं जलने लगी।
विज्ञापन

स्कूटी चला रही शिखा के पैर भी झुलस गए। बाइक चालक भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। शिखा की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कलवारी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें