फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यू-डॉयस की फीडिंग में जूझ रहे विद्यालय

Tue, 30 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यू-डॉयस की फीडिंग में विद्यालय जूझ रहे हैं। एक छात्र का दो से तीन विद्यालयों में पंजीकरण दिख रहा है। आधार सत्यापन में ये मामले आ रहे हैं। यू-डॉयस में पारदर्शिता आने के बाद छात्रों की संख्या भी कम हो गई है। शासन स्तर से दिए गए लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

यू-डॉयस पोर्टल पर विद्यालय से संबंधित जानकारी की फीडिंग के साथ पूर्व में वहां पढ़ने वाले छात्रों की केवल संख्या फीड की जाती रही है। वर्ष 2021-22 में माध्यमिक विद्यालयों में कुल 1.94 लाख छात्रों का पंजीकरण दर्शाया गया था। शासन स्तर से वर्ष 2022-23 के लिए यही लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रत्येक छात्र की 54 प्रकार की जानकारी की फीडिंग करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ आधार को भी अनिवार्य कर दिया गया है। आधार की फीडिंग के बाद यह तथ्य सामने आ रहा है कि एक छात्र का पंजीकरण कई विद्यालयों में हुआ है। रायठ स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत छात्र का पंजीकरण एक परिषदीय विद्यालय के कक्षा सात में भी दिखा रहा है। विद्यालय के शिक्षक अब अभिभावक से परिषदीय विद्यालय से नाम कटवाने का अनुरोध कर रहे हैं। ऐसे ही अन्य मामले सामने आ रहे हैं।
-
ज्यादा छात्र संख्या दिखाने वालों के हाथ-पांव फूले
विक्रमजोत ब्लॉक के एक राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले सत्र में छात्र संख्या 304 फीड करा दी गई थी, जबकि वहां छात्र संख्या कम है। इस बार जब सभी छात्रों का विवरण आधार के साथ फीड करने का निर्देश मिला तो विद्यालय के हाथ-पांव फूल गए हैं। ऐसे ही कई मामले अन्य विद्यालयों में हैं।
विज्ञापन


दूर कराई जाएंगी खामियां
यू-डॉयस पर फीडिंग में जो समस्याएं आ रही हैं। उसे दूर कराया जाएगा। तकनीकी दिक्कत दूर करने के लिए बातचीत की गई है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। -डीएस यादव डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें