फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान : 28 नर्सरियों में तैयार हो रहे 34 लाख पौधे

Tue, 30 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इस बार पौधरोपण अभियान में वन समेत 27 विभाग मिल कर तकरीबन 40 लाख पौधों की रोपाई करेंगे। इसके लिए वन विभाग ने गड्ढों की खुदाई शुरू कर दिया है और 28 नर्सरियों में पौधों को तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

हर साल जुलाई में पौधरोपण अभियान चलता है। यह अभियान 15 अगस्त को अपना अंतिम चरण पूरा करता है। अभी तक पौधरोपण अभियान के लिए शासन स्तर से लक्ष्य नहीं निर्धारित किया गया है लेकिन फिर भी वन विभाग पिछले वर्ष के लक्ष्य के हिसाब से 39 लाख 56 हजार पौधों को रोपने की तैयारी कर रहा है। इसमें 14 लाख पौधे वन विभाग को रोपने की तैयारी है और बाकी 25 लाख 56 हजार पौधे अन्य 26 विभाग का लक्ष्य मान जा रहा है।
-
इन विभागों की रहेगी सहभागिता
वन विभाग के अलावा पर्यावरण विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारिता, उर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, पॉलिटेक्निक, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ, रोडवेज, रेलवे, रक्षा, उद्यान, गृह विभाग व बस्ती विकास प्राधिकरण भी हिस्सा लेगा।
विज्ञापन

-
पौधरोपण के लिए की जा रही तैयारी
डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि 2023 में पौधरोपण अभियान के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत विभाग की 28 नर्सरियों में पौधों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें