बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को 53 नए शिक्षकों को आवंटन पत्र दिया गया। इनकी तैनाती बंद चल रहे विद्यालय में की गई है। प्रदेश में 12460 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन सन 2016 में निकाला गया था। मगर, कोर्ट में केस होने के कारण शिक्षकों की भर्ती नहीं हो सकी थी।
कोर्ट के आदेश पर दिसबंर 2023 और जनवरी 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। जिले में 54 शिक्षकों का चयन हुआ है। मगर, स्कूलों का आवंटन नही किया गया था। एक अनुपस्थित रहे। लिहाजा शुक्रवार को 53 शिक्षकों को विद्यालय आवंटन किया गया।
विद्यालय आवंटन के समय डीएम की ओर से नामित प्रतिनिधि एडी बेसिक संजय शुक्ला अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम में बीएसए अनूप कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी एपी वर्मा, प्रधानाचार्य संधिला चौधरी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार गौड़ के साथ संतोष गुप्ता, अमित मिश्रा मौजूद रहे।
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि चयनित नवीन शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। सभी का विद्यालय आवंटन ऑनलाइन माध्यम से किया गया है। संवाद