स्कूल वाहन का निरीक्षण करते उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह व अन्य स्रोत विभा
बस्ती। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विद्यालय वाहनों की जांच हुई, जिसमें कई वाहन मानक पर नहीं पाए गए। सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन के नेतृत्व में एआरटीओ सुरेश मौर्य, माला बाजपेयी, सीमा गौतम की टीम ने नियम कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर विद्यालय एवं विद्यालय में संचालित वाहनों को पंजीकृत कराए जाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। संचालित प्रत्येक स्कूलों में भौतिक रूप से उपस्थित होकर विद्यालय एवं विद्यालय में संचालित वाहनों को पंजीकृत कराया गया। उप परिवहन आयुक्त, अयोध्या राजकुमार सिंह ने भी हर्रैया स्थित एक इंटर कॉलेज के बसों का निरीक्षण किया।
संतकबीरनगर स्थित दो स्कूल के वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधक को अपनी वाहनों को विद्यालय के मानकों के अनुरूप कराए जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही मंडल के तीनों जिलों के एआरटीओ को निर्धारित तिथि तक जनपद की समस्त वाहनों को पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए।
उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), अयोध्या ने सिद्धार्थनगर जनपद के एक स्कूल के वाहनों का निरीक्षण किया गया। वहीं, शाम को कैली स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बस्ती जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।