फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देरी से खुला स्कूल, इंतजार करते रहे बच्चे

Tue, 19 Aug 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। प्राथमिक विद्यालय बर्दिया कुंवर में सोमवार को स्कूल पहुंचे डेढ़ दर्जन बच्चे स्कूल का ताला खुलने का घंटों इंतजार करते रहे। जब गांव के किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया तो आनन-फानन विद्यालय की शिक्षामित्र वहां पहुंची तब जाकर विद्यालय का ताला खुला। प्राथमिक विद्यालय बर्दिया कुंवर पर दो शिक्षिकाओं की तैनाती है। सहायक अध्यापिका निधि सिंह डायट पर प्रशिक्षण के लिए गई हैं। जबकि शिक्षामित्र अर्चना सिंह समय से विद्यालय पर नहीं पहुंचीं। बीईओ दुबौलिया विजय आनंद ने बताया की सहायक अध्यापिका निधि सिंह ग्यारह अगस्त से ही डायट पर प्रशिक्षण के लिए गई हैं, जबकि शिक्षा मित्र अर्चना सिंह बीमार होने के चलते विद्यालय देर से पहुंची। विद्यालय समय से क्यों नहीं खुला जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें