हर्रैया बीआरसी में आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक। स्रोत आयोजक
बस्ती। हर्रैया बीआरसी के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लॉक के सभी 159 परिषदीय विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाना, वित्तीय एवं प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा विद्यालय विकास में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को सशक्त बनाना था।
बीईओ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति शिक्षा व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि समिति अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और सजगता के साथ करे तो विद्यालयों में अनुशासन, संसाधनों का समुचित उपयोग और विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों में उल्लेखनीय सुधार संभव है। संवाद