फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूलों की छुट्टी शुरू, अब अभिभावकों की बढ़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होते ही बच्चों की दिनचर्या बदल गई है। सुबह जल्दी स्कूल जाने की भागदौड़ खत्म होते ही बच्चे अब खेलकूद और मस्ती में समय बिता रहे हैं। हालांकि छुट्टियों के साथ स्कूलों की ओर से दिए गए होमवर्क ने अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब घर वाले अपने रोजमर्रा के कामों के साथ बच्चों का गृह कार्य पूरा कराने में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन


जिले भर के अधिकांश स्कूलों ने बच्चों को विषयवार होमवर्क दिया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के साथ प्रोजेक्ट वर्क, लेखन कार्य और रचनात्मक गतिविधियां भी शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छुट्टियों के दौरान बच्चे पढ़ाई से पूरी तरह दूर न हो जाएं, इसलिए होमवर्क दिया गया है। लेकिन छोटे बच्चों को पढ़ाने और उनका काम पूरा कराने में अब अभिभावकों को काफी समय देना पड़ रहा है। हरैया निवासी अभिभावक बालगोविंद का कहना है कि बच्चे छुट्टियों को केवल खेलने और घूमने का समय मानते हैं। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के लिए बैठाना आसान नहीं होता। खासकर कामकाजी परिवारों के लिए बच्चों का होमवर्क कराना चुनौती बन गया है। सुबह से घरेलू कामकाज और नौकरी के बीच उन्हें बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना पड़ रहा है। वहीं, बच्चों में छुट्टियों को लेकर अलग उत्साह है।
कोई ननिहाल जाने की तैयारी कर रहा है तो कोई दोस्तों के साथ खेलने में व्यस्त है। इसके बावजूद माता-पिता बच्चों को रोज थोड़ा समय पढ़ाई के लिए देने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पढ़ाई की लय बनी रहे। शिक्षकों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि रचनात्मक सीखने का भी अवसर होता है। यदि बच्चे प्रतिदिन थोड़ा समय पढ़ाई और गतिविधियों को दें तो उनका मानसिक विकास बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें