फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी पर लगाम

Fri, 05 May 2017 11:31 PM IST
बस्ती ब्यूरो
विज्ञापन
विकास भवन सभागार मे स्कूलो के प्रबंधको के साथ बैठक करते सीडीओ अंजनी कुमार सिंह और डीआईओएम राजेश आर्य।
विज्ञापन
जिले में संचालित प्राइवेट स्कूलों मनमानी पर रोक के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ अजंनी कुमार सिंह व डीआईओएस की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल के प्राथमिक, जूनियर स्कूल व सीबीएससी, आईएससी बोर्ड के प्रधानाचार्य, संचालक, प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में मनमानी फीस, ड्रेस, मान्यता, किताब जैसे मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि बिना मान्यता के चलने वाले स्कूल को बंद कराया जाएगा। स्कूलों के निर्धारण के लिए कमेटी बनेंगी। स्कूलों में बार, बार प्रवेश स्कूल पर रोक लगाई जाएगी। स्कूल में कापी, किताब की दुकान नहीं चलेंगी। प्राईवेट स्कूलों के संचालकों ने अच्छी शिक्षा देने की दुहाई दी। इस पर सीडीओ ने दस मई को मेधावी छात्र एवं शिक्षक का टेस्ट कराने की बात कही है। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य ने सेंट  बेसिल्स स्कूल सहित अन्य सीबीएससी स्कूल के प्रधानाचार्यों से फीस के नाम पर अवैध वसूली बंद करने का निर्देश दिया। जो अभिभावकों को रशीद दी जाती है, उसमें अलग, अलग मंदो में धनराशि दर्शाई जाती है। छात्र, छात्राओं को कापी किताब, टाई, बेल्ट खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। जिसकी रशीद दूसरे फर्म के नाम से दी जाती है। डीआईओएस ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से वसूले जाने वाले शुल्क का ढंाचा उपलब्ध कराने की बात कही है, कहा नहीं तो एनओसी निरस्त कराने व प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।  

इस मौके पर बीएसए प्रतिनिधि, एसडीआई, प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ला, निदेशक कैलाश नाथ दूबे, संतोष सिंह, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ला, आदित्य पांडेय, हरिशंकर पांडेय, राकेश दूबे, ओम प्रकाश, गीता सिंह, प्रतिमा चौधरी, सूर्य नरायन, बीएन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें