विद्यालय के अभिलेख जब्त, दूसरे विद्यालय में पढ़ेंगे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। बिना मान्यता संचालित प्रगति शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल भानपुर को सोमवार को बीईओ नीरज सिंह ने सील करा दिया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले 26 बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। कस्बे में लंबे समय से प्रगति शिक्षा निकेतन का संचालन किया जा रहा था। विभागीय सर्वे में पता चला कि यह विद्यालय बिना मान्यता के संचालित किया रहा है। बीईओ ने बताया कि विद्यालय के अभिलेख जब्त कर लिया गया है।
प्रधानाचार्य को सभी बच्चों को बेसिक स्कूल व मान्यता प्राप्त विद्यालय में पंजीकरण कराते हुए बीईओ कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि भविष्य में दोबारा विद्यालय बिना मान्यता के संचालित किया गया तो संचालक पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।