फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जगदीशपुर में हुई चोरी की पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में 24 दिसंबर को हुई थी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में 24 दिसंबर को हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एक आरोपी पकड़ा गया है। उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुआ, एक जोड़ी झुमका व 1480 नकद मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्नू चौधरी निवासी भुवर निरंजनपुर थाना कोतवाली का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी शोभा तिवारी पत्नी स्व. हनुमान प्रसाद तिवारी के घर चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिसा ने शोभा तिवारी की तहरीर पर दो जनवरी को अज्ञात पर केस दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस की टीम वारदात के पर्दाफाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहटा घाट से आरोपी अन्नू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से इस घटना से संबंधित जेवरात व नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें