संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। खरहरिया गांव के पास बनी पुलिया खतरनाक हो गई है। कई सालों से इसकी रेलिंग टूटी ी है। स्लैब भी जर्जर है। इस मार्ग से इलाके के दर्जनों स्कूल-कॉलेजों के वाहन बच्चों को लेकर गुजरते हैं।
लोगों ने कई बार अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, मगर, अब तक पुलिया और रेलिंग की मरम्मत नहीं हो सकी है।
जमुनी-त्रिमुहानी मार्ग पर ग्राम हरैया से सरैनी होकर नारायणपुर के रास्ते त्रिमुहानी नदी घाट और बंजरिया के रास्ते ग्रामीण इलाकों से होकर कुशीनगर जिले को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क है।
इस सड़क पर हरैया-सरैनी गांव के बीच ताल में स्थित ड्रेन पर आवागमन के लिए एक पुलिया बनी है, जो पिछले कई सालों से टूटकर जर्जर हो गई है। इस पुलिया से दर्जनों स्कूल-कॉलेजों की बसें बच्चों को लेकर अाती-जातीर हैं।
इससे हादसे का खतरा बना रहता है। अब तक दर्जनों दो और चार पहिया वाहन इस पुलिया पर हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार पुलिया के मरम्मत की सुधि नहीं ले रहे हैं। लोगों रने कहा कि जल्द रेलिंग नहीं बनवाई गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।