- बीएसए ने लिया संज्ञान, बीईओ को जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्राथमिक विद्यालय भैसहियां में एक मजहब के सैकड़ों लोगों के जबरन घुस कर जबरन मजहबी क्रियाकलाब करने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने एसपी हेमराज मीणा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्थानी ने बताया कि विद्यालय में मौजूद शिक्षकों व छात्रों को धर्म विशेष के लोगों ने धमकाया भी। इस कारण विद्यालय में बच्चे पढ़ने नहीं आ रहे हैं। एसपी ने जांच कराने की बात कही है। बीएसए अरुण कुमार ने इस मामले की जांच बीईओ इंद्रजीत ओझा को दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले में पिछले हफ्ते एक समुदाय विशेष के लोग प्राथमिक विद्यालय भैंसहिया के स्कूल परिसर में घुस गए और वहीं मजहबी क्रिया कलाप शुरू कर दिया। विद्यालय में तैनात शिक्षक वंदना मिश्रा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन इन लोगों ने अनसुना कर दिया। वंदना मिश्रा ने मोबाइल से तस्वीर खींच ली। जिसके बाद महकमे के आला अफसरों के वाट्सएप ग्रुप में यह पूरा मामला शेयर किया। क्षेत्रीय जनों का कहना है स्कूल सरकारी सम्पत्ति है छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। बगैर अनुमति के अंदर प्रवेश करना और ऐसा कृत्य करना बेहद खराब है। बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच बीईओ को दी गई है। रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
-----------------------