फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरा मशीन कारीगर की ऑटो की टक्कर से मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती/छावनी। छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे के पास राम जानकी मार्ग पर रविवार को दिन में करीब एक बजे अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आकर 50 वर्षीय आरा मशीन कारीगर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के उरूवा बाजार के रहने वाले दिनेश छावनी थाने के नाल्हीपुर निवासी राजू सोनी की आरा मशीन पर छह वर्ष से कार्य कर रहा था। रविवार को दिन में अमोढ़ा में एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद वह पैदल ही छावनी वापस लौट रहा था। अचानक पीछे से आ रहा आटो ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छावनी एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें