फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाड़ियों की फिटनेस की जांच के लिए खुलेंगे तीन एटीएस

Mon, 23 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। गाड़ियों की फिटनेस की जांच के लिए में तीन ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग नवंबर से आवेदन लेना शुरू कर देगा। इससे फिटनेस के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लगाई जा सकेगी।
जिले में अब तक फिटनेस जांच के लिए कोई एटीएस नहीं है। निजी तौर पर सात सामान्य फिटनेस केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनसे अक्सर फर्जीवाड़े की शिकायत मिलती रहती है। यही नहीं, केंद्र मानक विहीन होने के कारण गुणवत्तापूर्ण फिटनेस भी नहीं करते थे। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन का कहना है कि एक से 14 नवंबर के मध्य रात 12 बजे तक एनएसडब्ल्यू यानी नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल पर दस हजार रुपये शुल्क जमाकर एटीएस के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एटीएस न्यूनतम दो लेन का होगा। एक लेन तिपहिया व हल्के वाहनों और दूसरी लेन मध्यम व भारी वाहनों के लिए होगी। ऐसे स्वचालित परीक्षण स्टेशन की स्थापना के लिए न्यूनतम दो एकड़ भूमि अनिवार्य रूप से होना चाहिए। यदि कोई आवेदक दो से अधिक लेन के एटीएस की स्थापना करने का इच्छुक है तो उसे दो एकड़ के अतिरिक्त आधा एकड़ प्रति लेन अतिरिक्त भूमि देनी होगी। यह जमीन जिले में ही राष्ट्रीय राजमार्ग व राजमार्ग के अलावा प्रमुख जिला मार्ग पर होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूमि के ऊपर हाईटेंशन तार नहीं होरा चाहिए। जमीन का स्वामित्व प्रमाण या फिर पट्टे पर लेने संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। एटीएस परिसर में वाहनों के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट होंगे जिनके लिए कम से कम सात मीटर चौड़ा पहुंच मार्ग होना जरूरी है। जिले में सिर्फ तीन एटीएस की स्थापना की जाएगी। एटीएस के लिए एक आवेदक से महज एक ही आवेदन लिया जाएगा। पूरे प्रदेश में एक व्यक्ति सिर्फ तीन एटीएस संचालित कर सकेगा। वह भी अलग-अलग जनपदों मेंहोना चाहिए। आरटीओ ने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति या फर्म व संस्था को पिछले तीन वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार की ओर से अपात्र, प्रतिबंधित व ब्लैक लिस्टेड नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें